A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को वितरित की गई कॉपी, कंपास बॉक्स व मिठाई लखनऊ/स्थानीय संवाददाता।

पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को वितरित की गई कॉपी, कंपास बॉक्स व मिठाई
स्वर्गीय हरिद्वार सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल डांडी में सम्पन्न हुआ, जहां उन्होंने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को कॉपी, कंपास बॉक्स एवं मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय हरिद्वार सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन बड़े पुत्र धर्मेन्द्र सिंह द्वारा किया गया, जिसमें  शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।
परिवारजनों ने कहा कि स्वर्गीय हरिद्वार सिंह जी की स्मृतियां और उनके संस्कार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। अंत में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Show More
Back to top button