A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 

 

 

Related Articles

वाराणसी/चंदौली। संयुक्त श्रीमाली सभा वाराणसी के जिला महामंत्री राजकुमार श्रीमाली की पौत्री एवं सुरज श्रीमाली की सुपुत्री सुदीक्षा श्रीमाली का प्रथम जन्म दिवस समारोह का आयोजन चंदौली के रामगढ़, बाबा कीनाराम स्थल स्थित योगेंद्र श्रीमाली के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मां शीतला की साधक पूनम श्रीमाली रही। संयुक्त श्रीमाली महासभा के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों के उपस्थिति में केक काटकर प्रथम जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी लोगों ने बच्ची की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में आए सभी अतिथियों का महामंत्री राजकुमार श्रीमाली ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योगेंद्र श्रीमाली, मंजू श्रीमाली, स्वामीनाथ श्रीमाली, बेबी देवी, सुमन श्रीमाली, सुमन लता श्रीमाली, पूनम श्रीमाली, सुनील श्रीमाली, अभिषेक श्रीमाली, विजय यादव (सोनू), कुनाल श्रीमाली,सूरज श्रीमाली, पवन श्रीमाली, जन्मेजय श्रीमाली, अंकिता श्रीमाली, शीतल श्रीमाली, दिव्यांश, संस्कार, नेहा, सेवंतिका, अवंतिका एवं अन्य जिलों से आए श्रीमाली महासभा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!