A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, जरूरतमंदों को मिलेगी ठंड से राहत

पलामू (झारखंड) — मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन (MSSO) की ओर से ठंड के मौसम में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 को रात्रि 8 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन स्थान: बसरिया कला, पोस्ट चांदी, थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड) में किया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें राहत पहुंचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। संस्था ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मानवीय कार्य में सहयोग करें और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में भागीदारी निभाएं।

संस्था का यह प्रयास समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related Articles

 

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!