A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बसपा की समीक्षा बैठक में एस. आई. आर. पर जुटने का दिया जोर 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित बीएसपी की समीक्षा बैठक में एस. आई. आर. में मतदाता नहीं कटने देने और आगामी विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाकर बहिन मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने पर जोर दिया गया। जिसके मुख्य अतिथि बुण्देलखण्ड प्रभारी लाला राम अहिरवार रहे।

Related Articles

शुक्रवार को बसंत पंचनी के दिन कस्बे के पाण्डेय गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के बुण्देलखण्ड प्रभारी लाला राम अहिरवार रहे। इस दौरान बाहर से आए अतिथियों ने आगामी विधानसभा चुनावों सभी को एकजुट होकर प्रदेश में बहिन मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाना है। और सभी कार्यकर्ताओं को बूथवार एस. आई. आर. के काम में लगना है ताकि बहुजन समाज के साथ अल्पसंख्यक समुदाय का एक वोट भी न कट सके। इस दौरान मण्डल कोआरडिनेटर बलदेव प्रसाद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला प्रभारी वीरेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार, जिलाध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, मण्डल कोआरडिनेटर मुस्लिम भाईचारा रजा मोहम्मद श्रीनाथ, भवानी दीन वर्मा, बिहारी लाल वर्मा, कुंवर बहादुर खण्डेह, बाबूराम गहरौली खुर्द, डा. रोहन निषाद सहित लगभग एक सैकडा से अधिक कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने बताया कि, हमारे कार्यकर्त्ता बूथ टू बूथ काम कर रहे हैं ताकि एस. आई. आर. में एक भी मतदाता नहीं छूट पाए साथ ही प्रदेश की बडी संख्या वाली निषाद ब्रादरी भी बहुजन से जुड रही है और आगामी विधानसभा चुनावों में बहुजन समाज पार्टी को प्रदेश में बहुमत दिलाकर बहिन जी को मुख्यमंत्री बनाना है।बाकि वह बहुजन के छोटे सिपाही हैं जो नेतृत्व से आदेश मिलेगा उसी के अनुसार काम करेंगे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!