

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज विकासखण्ड सरायपाली के तत्वाधान में आयोजित नुआखाई मिलन एवं सम्मान समारोह के लिए शाखा सभा देवलभांठा,शाखा सभा पोडा़गढ एवं शाखा सभा छुईपाली के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओं द्वारा नुआखाई मिलन, मेधावी छात्रों, शिक्षक एवं समाजसेवी बंधुओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मान. हीराधर बगर्ती जी ब्लॉक अध्यक्ष मगधा यादव समाज सरायपाली, विशिष्ट अतिथि मान. मोंगरा किशन पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, मान. लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, मान. कुमारी धनेश्वर भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद,

मान. लोकनाथ बारी सदस्य जिला पंचायत महासमुंद, मान. बालमोती रेशम पटेल सदस्य जनपद पंचायत सरायपाली, मान.सबिता नंद सरपंच ग्राम पंचायत अर्जुंड़ा, मान. त्रिपुरा चित्रसेन बिशी सरपंच ग्राम पंचायत देवलभांठा, मान. प्रखर अग्रवाल संस्थापक संगम सेवा समिति सरायपाली, मान. ध्रुव मलिक संरक्षक मगधा यादव समाज सरायपाली, मान. रथराम यादव संरक्षक मगधा यादव समाज सरायपाली, मान. संतोष यादव कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मगधा यादव समाज, मान. शरद हंसराज जिला अध्यक्ष महासमुंद रहे ।

इस सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 75% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले तथा नवोदय विद्यालय एवं सैनिक स्कूल में चयनित बच्चों को सम्मानित किया किया गया । साथ ही समाजसेवी बंधुओं, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं विकासखंड सरायपाली के संकुलों से शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया ।
