A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: जन्मोत्सव कार्यक्रम में गया किशोरी लापता,गुमशुदगी दर्ज

मौदहा हमीरपुर। दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया नाबालिग लापता।पिता की तहरीर पर पुत्र की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

कोतवाली क्षेत्र के पाटनपुर रोड नई बस्ती निवासी संजय कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की मेरा 15 वर्षीय पुत्र शिवम गुप्ता जो की बीते दिनों घर से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में कहकर कहीं चला गया जिसकी काफी तलाश की लेकिन कहीं उसका कुछ पता नहीं चल सका। वहीं पीड़ित ने बताया की जिस दिन घर से निकला उसी दिन शाम में चार बजे दुकान के कर्मचारी लवलेश से मोबाइल मांगकर छोटू पुत्र अज्ञात को फोन किया था। जिसपर पीड़ित पिता ने पुलिस से पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। वहीं कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!