
मौदहा हमीरपुर। रविवार की देर शाम कस्बे के मुख्य चौराहे पर आमने-सामने से आ रही दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि एक बाईक में सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं तो वही दूसरी बाईक पर सवार अकेला युवक भी घायल हुआ है। राहगीरों ने सभी घायलों को त्वरित ईलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

रविवार की देर शाम कस्बे के मलीकुआं चौराहे पर आमने-सामने से आ रहे दो बाईक सवारों की भीषण भिड़ंत हो गई। एक मोटरसाइकिल में तीन लोग सवार थे जिसमें मौदहा के मोहल्ला हुसैनगंज निवासी तौफीक पुत्र कफील, शान मोहम्मद पुत्र जावेद व रिजवान पुत्र कुतुबुद्दीन तो वहीं दूसरी मोटरसाइकिल में अकेले सवार रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम पढ़ोरी मौजूद था। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि भिड़ने वाली दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस दुर्घटना में मुख्य रूप से घायल शान मोहम्मद 18 पुत्र जावेद निवासी मोहल्ला हुसैनगंज व रोहित गुप्ता 30 पुत्र राकेश कुमार गुप्ता को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। भीषण दुर्घटना की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।