A2Z सभी खबर सभी जिले कीबिहारसारन
Trending

वंदे मातरम के 150 वर्ष : सारण समाहरणालय सभागार में हुआ भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम

नगर आयुक्त के नेतृत्व में देशभक्ति के सुरों से गूंजा सभागार, स्काउट–गाइड एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया एकता का संदेश

सारण संवाददाता : डॉ. देशराज बिक्रांत

छपरा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सारण समाहरणालय सभागार में नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति की स्वरधारा के बीच जिले के वरीय पदाधिकारी, भारत स्काउट और गाइड के स्वयंसेवक तथा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे।

आयोजन में प्रमुख रूप से नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, जिला उद्यान पदाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी, बाल संरक्षक पदाधिकारी गीतांजलि प्रसाद, ओएसडी मिंटू चौधरी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती, जिला अवर निबंधक गोपेश कुमार, उपाध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड सारण डॉ. हरेंद्र सिंह तथा जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) अमन राज उपस्थित रहे।

मौके पर भारत स्काउट और गाइड सारण के लगभग 50 स्काउट–गाइड स्वयंसेवकों सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया तथा माँ भारती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

कार्यक्रम के सफल संचालन में भारत स्काउट और गाइड सारण की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देशभक्ति के सुरों से गूंजते सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन को यादगार बताया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!