

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सुशासन, विकास और सेवा अभ्युदय मध्य प्रदेश” के 2 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी धार ग्रामीण जिले के मनावर विधानसभा का सम्मेलन खंडेलवाल धर्मशाला में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण शुभारंभ किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता SiR प्रभारी हुकुमचंद गुप्ता कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि पहले हम हारने वाली पार्टी जीतने वाली पार्टी से पहले हम विजय जुलूस निकालते थे बाद में बाद में जीतने वाली पार्टी विजय जुलूस निकलते थे विचारधारा के विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने काम किया है भाजपा कार्यकर्ता काम करते-करते आज यहां आ पहुंची है देश में बहुत से राजनीतिक दल है लेकिन विचारधारा से काम करने वाली हमारी भारतीय जनता पार्टी है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष में अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल ने भी विकास की गति सेवा का संकल्प और संगठन की शक्ति इन मूल्यों के साथ संगठन का काम करने का आव्हान किया। भाजपा (धार) ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने भाजपा धार ग्रामीण जिले की चार विधानसभा कुक्षी, मनावर, गंधवानी, धरमपुरी के संगठन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते कहा कि आगे भी संगठन के कार्य मजबूती के साथ किए जाएंगे तथा जिले की सभी विधानसभा में एसआरआर के किए गए कार्यों से अवगत कराया गया। स्वागत भाषण भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने देते हुए कहा कि संगठन सर्वोपरि है।

विधानसभा सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ गणपति शर्मा का भाजपा प्रदेश मंत्री,भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद, विधायक ने पुष्पमाला पहनकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर देश के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ओजस्वी संसदीय भाषण टीवी के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सुनाया गया।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, पूर्व भाजपा विधायक गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, मनावर जनपद अध्यक्ष रुकमा रवि मुवेल, उमरबन जनपद अध्यक्ष विभोरसिह लाला वास्केल, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार, राधेश्याम मुकाती, शांतिलाल पाटीदार, महेंद्र परिहार जोतपुर, मनावर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, कपिल सोलंकी, जिला सहकार समिति सदस्य पन्नालाल पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण सोनी, SIR जिला संयोजक अंबाराम पाटीदार, मनावर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, प्रकाश पांडे, सोहन सोलंकी, देवीसिंह मंडलोई, अरविंद तंवर मंचासीन रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिले के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य अन्य प्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं मनावर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन नगर मंडल महामंत्री अमित शर्मा ने किया। अंत में शिवराम कन्नौज ने आभार व्यक्त किया।