A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुदरा थाना के द्वारा 2000 हजार लीटर कच्ची महुआ जावा को किया गया बिनास्ट 

कुदरा थाना के द्वारा 2000 हजार लीटर कच्ची महुआ जावा को किया गया बिनास्ट 

कुदरा थाना के द्वारा 2000 हजार लीटर कच्ची महुआ जावा को किया गया बिनास्ट 

 

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान कुदरा थाना पुस की बड़ी सफलता

Related Articles

 

रूपेश कुमार दुबे कुदरा कैमूर  कैमूर में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए कुदरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चलाए गए एक व्यापक अभियान के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 लीटर अर्ध-निर्मित कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। यह छापेमारी कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास बैना खैरा पट्टी और सहित कई संदिग्ध इलाकों में की गई।

 

अभियान के दौरान शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे महुआ, जावा, प्लास्टिक के ड्रम, बर्तन, पाइप, भट्टी और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इन सभी अवैध सामग्रियों और शराब बनाने के साधनों को मौके पर ही नष्ट कर दिया

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। जानकारी मिली थी कि इन क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण हो रहा था। पुलिस को देखते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!