
पांढुरना में गायत्री एजुकेशन सेंटर के छात्रों ने रचा सफलता का इतिहास
नर्सरी टीचर ट्रेनिंग कोर्स में शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना नगर के पंचशील चौक स्थित गायत्री एजुकेशन सेंटर द्वारा संचालित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग (NTT) कोर्स में अध्ययनरत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा में संस्थान का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान और नगर में खुशी का माहौल है।

इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। सफल विद्यार्थियों में श्वेता धामने, कमल पवार, पल्लवी उइके, भारती रोडले, सीमा सांबरे, राहुल बोबडे, वंदनी रोडले, हर्षा कोनेर, कविता बरसतवाट, रूपाली रोडले, शुभांगी तोसर, प्रतिभा वाल्के, सारिका, मंजू, तनुश्री, माधुरी निकाजू, सोनाली देशमुख, निकिता किनकर सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इस अवसर पर संस्थान के संचालक दीपक पवार, निलेश टोपले, राजेश टोपले, HOD लक्ष्मी पाटिल, अंकिता सलामे सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है कि गायत्री एजुकेशन सेंटर ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है।
नगरवासियों ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।