A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेशप्रयागराज

40 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

मेजा, प्रयागराज ।मेजा के हरदिहा डाबर गांव में शनिवार दोपहर गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। अगल-बगल के किसान आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। तत्काल फायर स्टेशन मेजा में आग की सूचना दी गई। कई फायरबिग्रेड की गाड़ियों के साथ मेजा फायर स्टेशन के फायरकर्मी पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के हरदिहा डाबर गांव में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में हुए शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगते ही समूचे गांव में हड़कंप मच गया। किसानों में हाहाकार मच गया। सभी ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इसी बीच फायरबिग्रेड मेजा को सूचना दी गई। तत्काल मेजा फायर स्टेशन के यूनिट प्रभारी सियाशरण सिंह, फायरमैन गंगाराम यादव, गिरजेश कुमार, शुभम् कुमार, रुपेश कुमार व चंद्रप्रकाश कई दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आगजनी में हरदिहा डाबर गांव के किसान अरविंद कुमार का 3 बीघा, संतरा देवी का 6 बीघा, सावित्री देवी का 6 बीघा, अभय कुमार सिंह का 3 बीघा, सरोजा देवी का 6 बीघा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह का 3 बीघा, दुर्गा प्रसाद का 3 बीघा, महेंद्र प्रताप सिंह का 3 बीघा, सोपलनी सिंह का 3 बीघा सहित कई किसानों का करीब 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायरकर्मी कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। आगजनी को लेकर किसानों में हाहाकार मचा रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!