**
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
**
मनावर। जिला धार।। शासकीय एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय मनावर के शिक्षक स्टाफ और विद्यार्थियों के द्वारा प्राचार्य सीएल टनवे की सेवा निवृत्ती पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी टनवें मैडम और अन्य परिजन भी उपस्थित थे।
बीईओ मुन्ना लाल ठाकुर, बीआरसीसी किशोर बागेश्वर, आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय प्राचार्य सुनिल पुरोहित, पीएम श्री सांदीपनि स्कूल प्राचार्य सोहनलाल शिन्दे, जनशिक्षक दीपेन्द्र (राजा) पाठक, कोशिक पंडित, सेवानिवृत एसी तुकाराम पाटीदार एवं भारतीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद अध्यक्ष प्रवक्ता संदीप जाजमे अतिथि के रूप में मंचासिन थे। अतिथियों के साथ प्राचार्य टनवे ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की पुजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा ने सीएल टनवे का पुष्प माला पहनाकर स्वागत, अभिनन्दन किया।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने प्राचार्य टनवें के कार्यकाल को स्वर्णिम बतलाते हुए कहा कि हमें प्राचार्य टनवें की कार्य प्रणाली और शिक्षा के प्रति समर्पण से सीखना चाहिए। उन्होंने ताउम्र अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन किया है।
श्री टनवें ने अपने उद्बोधन में बताया कि मेरे 38 वर्ष के कार्यकाल में मैंने कभी भी कार्य को बोझ नहीं माना, बल्कि अपने कर्तव्य को उत्साह और उमंग के साथ संपूर्णता प्रदान करने का हमेशा प्रयास किया। हमें विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा देना चाहिए जो कि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक हो। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुखदेव राठौड़ ने किया।
आभार शासकीय एकलव्य आदर्श कन्या आवासीय विद्यालय मनावर के शिक्षक स्टाफ ने माना।
0 1 minute read

