
शासन की आदेश पर नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया
पोरसा,,,,,,,,,,,,, प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान सेवा पखवाड़ा तथा शासन की आदेश पर नगर पालिका पोरसा के द्वारा प्रतिदिन सफाई की जाती थी मगर आज से 2 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया है जिसकी तहत आज श्री नागाजी सरोवर में सफाई की गई तथा एक वृक्ष मां के नाम के तहत वृक्षारोपण भी किया गया,,,,,,
आज स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम अंतर्गत नगर पालिका परिषद पोरसा, जिला मुरैना द्वारा नागाजी सरोबर जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कुशमा देवी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अबधेश सिंह सेंगर , स्वच्छता नोडल व उपयंत्री श्री संजय वर्मा , स्वच्छता निरीक्षक संतोष सिंह तोमर एवं शहर के नागरिकों की भागीदारी के साथ बृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान पार्क एवं आस-पास के क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई, कचरे का उठाव कर उचित निस्तारण किया गया तथा नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
नगर के शासकीय,कॉलेज पर एक पेड़ मां के नाम कार्यकृम कर नगर पालिका परिषद पोरसा द्वारा नागरिकों के सहयोग से संचालित यह पहल शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।![]()
![]()
![]()
