A2Z सभी खबर सभी जिले की

नर्मदांचल गौ सेवा समिति ढोंढ़ा में शहपुरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया विजिट*

 

डिण्डौरी/शहपुरा
शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थियों को प्राकृतिक/जैविक खेती पर दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण विद्यार्थियों को खेती से जोड़कर स्वरोजगार बनाने के आसान से गौवंश आधारित प्राकृतिक/जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

जैविक खेती देखने का मन करे तो चले जिला डिण्डोरी और मिले जिला डिण्डोरी के जाने-माने बहुचर्चित ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट श्री बिहारी लाल साहू से जो कि विगत 10 वर्षो से जैविक खेती कर रहे है। साथ ही अभी तक 20 हजार से अधिक विद्यार्थी व 80 हजार से अधिक किसानों को प्राकृतिक/जैविक कृषि पर प्रशिक्षण दे चुके हैं।

स्वंय जैविक खेती करने के साथ-साथ ग्रामीण किसान बंधुओ को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रशिक्षित कर रहे है बात यहीं नहीं रुकती किसान बंधुओ के साथ महाविद्यालय, विद्यालय, सरकारी संस्थान, एनजीओ ऐसे अनेको मंच के माध्यम से जिला डिण्डौरी सहित विभिन्न जिला में जैविक खेती का प्रशिक्षण निःशुल्क देने का अमूल्य कार्य कर रहे है। इसके साथ-साथ अपने फार्म हाउस में जैविक खेती का लाइव डेमो भी दिखाते है।

Related Articles

बिहारी लाल जी जिला डिण्डोरी के लिए शान व गौरव है उनके इस पूनीत कार्य के कारण राज्य स्तरीय जैविक, राष्ट्रीय स्तर में जैविक खेती में पुरस्कार मिल चुका है यही नही जवाहर लाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर सहित अनेक संस्थानों ने बिहारी लाल जी को पुरस्कार दे चुकी है ।

हाल ही में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल ने शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के दर्जनों विद्यार्थियों ने नर्मदांचल गौ सेवा केन्द्र ढोंढ़ा में संचालित जैविक फार्म हाउस का विजिट किया और देखा केंचुआ खाद, जीवामृत, बीजोपचार, अग्नि अस्त्र, वर्मी वाश व केंचुआ के साथ-साथ फार्म हाउस पर लगे जैविक सब्जियों को भी दिखाया गया, और बताया कि हम इस प्रकार के सब्जी अपने घर के बाड़ी/खेत मे लगा सकते है,रासायन मुक्त सब्जी उगा सकते है। जो कि भूमि,स्वास्थ्य और पर्यावरण पर सुधार होगा। खेती में क्या अहम योगदान है,विस्तार से जानकारी लिया देखा और समझा।

इस कार्यक्रम मे जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू, महाविद्यालय के विद्यार्थी सुजल शिवहरे, प्रिंस पाल,शुभम पाल,आर्या श्रीवास्तव, गौरी दुबे,नेहा पाल,रोशनी भवेदी,संध्या सैयाम, देववती मार्को,सुनीता परस्ते आदि उपस्थित रहे।

दिनांक :- 21 जनवरी 2026

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!