

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर गौमाता को गुड़ खिला व शमी और आम का पौधा लगाकर दीर्घायु होने की कामना की
लालसोट – (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा मंडल दौलतपुरा के बूथ संख्या 176 पर अजबपुरा मे मंडल उपाध्यक्ष महेश दाधीच अजबपुरा के सानिध्य मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के गौरव जननायक जनहितेषी सतत कर्मशील सुशासन के सारथी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय सिद्धांत के प्रबल समर्थक विकसित राजस्थान का नवसंकल्प धारण किये माननीय यसस्वी मुख्य्मंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर गौमाता को गुड़ खिलाया व शमी व आम का पौधा लगाकर मुख्य्मंत्री के दीर्घायु होने के साथ विकसित राजस्थान की कामना की l पौधा रोपण कार्यक्रम मे महेश दाधीच अजबपुरा, सुरेश दाधीच, डॉ.कैलाश प्रसाद दाधीच, भारती, विशाल शर्मा मधु, पार्वती दाधीच, राजेश दाधीच आदि उस्थित रहे l