A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेदौसाराजस्थान

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज, राहुल प्रकाश द्वारा जिला दौसा के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

रिपोर्टर दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। शनिवार को जयपुर रेंज आई जी राहुल प्रकाश (IPS) द्वारा जिला दौसा के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना सिकंदरा, थाना बसवा, थाना बांदीकुई तथा उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय (सीओ ऑफिस) बांदीकुई का दौरा कर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान आई जी ने थानों में अभिलेखों का परीक्षण, लंबित प्रकरणों की प्रगति, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, थाने की स्वच्छता एवं जनता से संवाद व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस जनता के प्रति संवेदनशील, त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करे तथा आमजन का विश्वास बनाये रखे।

Related Articles

उन्होंने कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता हेतु नियमित गश्त, प्रभावी पेट्रोलिंग एवं अपराधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दौसा  सागर राणा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा हेमंत कलाल (IPS), वृत्ताधिकारी बांदीकुई/मानपुर तथा थानाधिकारी थाना सिकंदरा, बसवा एवं बांदीकुई सहित संबंधित अधिकारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!