A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मंडल रेल प्रबंधक ने किया रागौल स्टेशन का निरीक्षण

फोटो-निरीक्षण करते डी आर एम                      मौदहा हमीरपुर। कानपुर बांदा रेल खण्ड में सबसे अधिक आय देने के लिहाज से महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन रागौल का मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने निरीक्षण किया जिसे आमतौर पर औचक निरीक्षण कहा जा रहा है लेकिन निरीक्षण के एक दिन पहले से ही तैयारियां कर रेलवे स्टेशन में आमतौर पर देखी जाने वाली कमियों को हर बार की तरह दुरुस्त कर दिया गया था।

झांसी रेल संस्थान के डेढ महीने पहले चार्ज लेने के बाद रेल प्रबंधक का कानपुर बांदा रूट पर यह पहला औचक निरीक्षण था जिसको लेकर जिम्मेदारों ने सारी तैयारियां पहले ही कर ली थीं। शनिवार दोपहर भारी लावलश्कर के साथ स्पेशल ट्रेन से रागौल रेलवे स्टेशन पहुंचे डी.आर.एम. अनिरुद्ध कुमार ने रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही साफ, सफाई, पेयजल, शौचालय सहित यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी परखा और कडे शब्दों में कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। वहीं अलग अलग संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से अपनी अपनी मांगों के ज्ञापन भी सौंपें गए।जिनमे लखनऊ जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस के इचौली स्टेशन में ठहराव की मांग भी शामिल है।

बताते चलें कि जिम्मेदार अधिकारियो के दौरे के पहले दुल्हन की तरह सजाया जाने वाला स्टेशन का अधिकारियो के जाते ही मेकअप उतर जाता है।

Related Articles

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!