A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई, 93 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। घनश्याम मीना, जिलाधिकारी हमीरपुर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान लगभग 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/ज़ूम ऐप के माध्यम से बैठक कर उन्हें तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Related Articles

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित करें और जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा निर्धारित समयसीमा में आख्या प्रस्तुत करें।

प्रशासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!