

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा/खवारावजी
विश्व कल्याणार्थ ग्राम खवारावजी में त्रिदिवसीय महामृत्युंजय जप अनुष्ठान आचार्य मोहन वैदिक के सानिध्य आयोजित किया जा रहा है जो कि तीस ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान पूर्ण होगा।
आयोजन में ग्राम खवारावजी निवासी नरेंद्र वर्मा (राष्ट्रीय प्रवक्ता, एनसीपी पार्टी) , युग वर्मा, बॉलीवुड अभिनेता और जानेमाने एक्शन डायरेक्टर पप्पू वर्मा मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि जन कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन कई बार गांव में आयोजित करते रहते है। वर्मा बंधु मुम्बई सेअपना कीमती समय निकाल कर गांव आते है और आयोजनो में बड़ चढ़कर हिस्सा लेते है।