A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकौशाम्बी

मंझनपुर कोतवाली के चक थाम्भा गांव में घर के भीतर एक युवक की हत्या कर उसकी लाश टांग देने के बाद उस पर तेजाब डाल दिया गया है जिससे लाश में बड़े बड़े फफोले पड़ गए हैं घटना कई दिन पुरानी है बुधवार को दुर्गंध उठने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

युवक की हत्या कर फंदे पर टांग कर डाल दिया तेजाबकही पत्नी और उसके यार ने साथियों के साथ मिल कर तो नही की थी हत्या

संवाददाता: विकास भार्गव 

कौशाम्बी। मंझनपुर कोतवाली के चक थाम्भा गांव में घर के भीतर एक युवक की हत्या कर उसकी लाश टांग देने के बाद उस पर तेजाब डाल दिया गया है जिससे लाश में बड़े बड़े फफोले पड़ गए हैं घटना कई दिन पुरानी है बुधवार को दुर्गंध उठने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चाक थामा गांव निवासी सूरज उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र हरिप्रसाद पासी घर में अकेला रहता था उसके पिता की मौत हो चुकी है और उसकी माता परिवार के साथ रोजी-रोटी के चक्कर में शहर में रहती हैं उसके चाचा दादा और अन्य परिवार के लोग गांव के बाहर घर बनवा कर रहते हैं घर में तीन कमरों के अंदर फांसी पर बुधवार को उसकी लाश मिली है जिसके दोनों पैर जमीन पर टिके थे एक पैर तो घुटने से पूरी तरह से मुड़ा हुआ था तेजाब डाल देने से शरीर में बड़े-बड़े फफोले पड़ गए थे मौके की स्थिति आत्महत्या की घटना से इनकार कर रही है।

Related Articles

ग्रामीणों ने बताया कि सूरज की ससुराल मोहिद्दीन पुर में है और लगभग 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा था पत्नी से बिल्कुल बात नहीं बनती थी दोनों के बीच रोज-रोज झगड़े के बाद पत्नी मायके में रहती थी दांपत्य जीवन में विवाद के बाद मामला पुलिस की चौखट तक भी पहुंचा था समझौता के नाम पर दहेज में दिया गया सारा सामान बाइक ससुराल वालो ने ले लिया हैं उसके बाद भी कोर्ट में मामला भी चल रहा है दोनों के बीच समझौते के बाद पत्नी मायके में ही रहती थी वह ससुराल जाता था तो इसको ससुराल वाले मरते भी थे बुधवार को घर के अंदर सूरज की लाश मिलने के पहले भी वह ससुराल गया था फिर इसको मारे कूटे थे लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई वहीं से वापस आने के बाद वह दिखाई नहीं पड़ रहा था बुधवार को सूरज के घर से लाश से काफी बदबू आ रही है दुर्गन्ध के बाद मौके पर जब लोग पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है युवक की मौत के बाद तमाम अनसुलझे सवाल खड़े हैं ग्रामीणों की माने तो अपने यार के साथ मिलकर पत्नी ने सूरज की हत्या करके लाश को टांग दिया है और उसमें तेजाब डाल दिया है हालांकि मौत के पीछे की सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!