

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। लखनऊ से मौदहा एक कार्यक्रम में जाते समय नेशनल हाइवे में कस्बे के एक गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कौशल किशोर, हज कमेटी के सदस्य कमरुद्दीन उर्फ जुगनू, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कुंवर वासित अली सहित दूरसंचार विभाग के सदस्य इकबाल खान का सुल्तान अफसर एवं रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। यह सभी विशिष्ट अतिथि मौदहा में आयोजित होने वाले हॉकी टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए जा रहे थे। उनके कस्बे से निकलते समय कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ माल्यार्पण कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री कौशल किशोर ने जनसमूह का अभिवादन स्वीकार कर खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि खेल न केवल युवाओं को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। मौदहा में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट जैसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर युवराज, प्रत्यूष साहू, रवि द्विवेदी, राहुल सिंह, दीपक साहू, अभिषेक गुप्ता, नेहाल, मोनू सोनी, वीरू सोनी, श्रवण आदित्य, दीपक शिवहरे, सुशील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद रहे।