A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला मुख्यालय में कांग्रेस का प्रदर्शन, मनरेगा मजदूरी भुगतान लंबित होने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

भीख मॉगकर किया प्रदर्शन

डिण्डौरी मनरेगा के मजदूरों की लंबित मजदूरी भुगतान को लेकर जिला मुख्यालय में कांग्रेस ने भीख मॉगकर अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला मुख्यालय में रैली निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार   प्रदर्शन किया  ।रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यापारियों से प्रतीकात्मक रूप से “भीख” मांगी। उनका कहना था कि यदि सरकार के खजाने खाली हैं और मजदूरों को उनका  मेहनताना नहीं मिल पा रहा है, तो वे जनता से इकट्ठा की गई यह राशि सरकार को सौंप देंगे, जिससे मनरेगा मजदूरों   की बकाया राशि का भुगतान किया जा सके।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत काम करने वाले ग्रामीण मजदूर कई महीनों से भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनके सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

विधायक ओंकार मरकाम ने कहा कि हमारे डिंडौरी जिले का मजदूर पिछले 4 महीनों से अपनी मजदूरी के लिए तरस रहा है और 6 महीनों से प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा भी नहीं दिया गया है। ​वर्तमान में हमारे डिंडौरी जिले की संस्कृति के अनुसार ‘मढ़ई मेला’ चल रहा है और 15 तारीख को सनातन धर्म का महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ है। पैसे के अभाव में गरीब जनता अपनी आस्था का यह उत्सव भी नहीं मना पा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मध्य प्रदेश सरकार का खजाना खाली हो चुका है, क्योंकि सरकार के पास मजदूरों और आवास हितग्राहियों के लिए धन नहीं है। ​इसलिए, आज दिनांक 13 फरवरी को डिंडौरी जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मिलकर आपकी सरकार के लिए भीख मांगकर 5,390 रुपये, टमाटर, प्याज, आलू, तेल और दाल आदि एकत्रित किए हैं।

​जिले में 1 लाख 94 हजार जॉब कार्ड हैं, जिनमें से केवल 2400 लोगों को रोजगार मिला है। यह हमारा अधिकार है कि हमें 31 मार्च तक 100 दिन का रोजगार मिले। आज हमने निर्णय लिया कि पुतला दहन करने के बजाय, हम एक कमजोर सरकार की मदद के लिए भीख मांगकर यह सामग्री आपको सौंपें। मध्य प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज उठा रही है और करोड़ों का ब्याज भर रही है, फिर गरीबों के लिए पैसा क्यों नहीं है?
​जिस दिन आप गरीब के हित में पैसा देंगे, हम आपका सम्मान करेंगे, लेकिन यदि हक नहीं मिला, तो हम डटकर मुकाबला करेंगे। अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरी का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

 

Related Articles

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!