A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईटीएमएस का शुभारंभ: कोटपूतली-बहरोड़ में यातायात नियमों का उल्लंघन अब पड़ेगा महंगा

ई-चालान के जरिए होगी कार्रवाई, वाहन मालिक को मिलेगा एसएमएस अलर्ट

कोटपूतली-बहरोड़ में पुलिस अधीक्षक  देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) का शुभारंभ किया। इस प्रणाली के तहत, हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी की जाएगी और ई-चालान जारी किए जाएंगे।

आईटीएमएस के लागू होने से सड़कों पर अनुशासन बढ़ेगा और लोगों में यातायात नियमों का पालन करने की आदत विकसित होगी। इसका उद्देश्य लोगों को दंडित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है।

 

Related Articles

आईटीएमएस एक इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम है, जिसमें हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी की जाकर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाएगी। जिला कोटपूतली-बहरोड़ में हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24×7 ट्रैफिक की निगरानी हेतु NIC कार्मिक व जिला एडमिन द्वारा ITMS के जरिये ई-चालान किए जाएंगे।

यह प्रणाली यातायात सुरक्षा और शहर में आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से मैनेजमेंट सेंटर में उन वाहनों पर भी नजर रखी जाएगी, जो ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं। यह कैमरा ऐसे वाहनों की रियल टाइम इमेज लेता है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालान काट दिया जाता है। जिसके बाद वाहन मालिक को एसएमएस अलर्ट के जरिए ई-चालान की सूचना मिल जाएगी।

इस सिस्टम के तहत जिला कोटपूतली-बहरोड में एनएच 48 पर कुल 17 स्थानों पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का मुख्य कार्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की निगरानी और उन पर कार्रवाई करना है। आईटीएमएस के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला कोटपूतली-बहरोड में I.T.M.S. कंट्रोल रूम मुख्यालय में स्थापित किया है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!