A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

टेंट मालिक के खिलाफ केस दर्ज

कसया/कुशीनगर। टेंट हाउस संचालक के दरवाजे पर जहर खाने वाली देवरिया की महिला वेटर के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को मेडिकल कॉलेज से वेटर को डिस्चार्ज कर दिया। घटना के बाद से टेंट हाउस संचालक और इसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला वेटर ममता और कसया के अहिरौली राजा निवासी टेंट संचालक अभय एक दूसरे के करीबी थे। शादी समारोह में एक साथ ही जाते-आते थे, ममता का अभय के घर भी आना-जाना रहता था। तीन दिन पहले अभय की सगाई होने की जानकारी मिलने पर ममता उके घर पहुंची और जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद अभय और इसके घर वाले फरार हो गए। पुलिस ने महिला वेटर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई थी। इलाज के बाइ इसके तबीयत में सुधार हुई। महिला वेटर की बहन गीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अभय के पास मजदूरी बाकी थी। वहीं मांगने गई थी। मजदूरी नहीं देने पर जहर खा ली। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। महिला वेटर के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई जा सकती हैं।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!