A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुरना में अर्णव कम्पनी पर घटिया निर्माण का आरोप,* *कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग*कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

*पांढुरना में अर्णव कम्पनी पर घटिया निर्माण का आरोप,* *कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग*कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन*
संवाददाता: धनंजय जोशी
पांढुरना, मध्यप्रदेश
पांढुरना शहर में मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास कार्यों को लेकर  विवाद गहरा गया है। कांग्रेस वार्ड पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष सुरेश सुरजुसे एवं नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल के नेतृत्व में और नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े की उपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता के आरोप लगाए हैं। शिकायत में आरोप है कि शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया एवं सौंदर्यीकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किए जा रहे हैं।


ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर पालिका परिषद में पूर्व में भी इन कार्यों की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस जांच या कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि जांच के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है और वास्तविक स्थिति की अनदेखी की जा रही है।


नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल ने नपा सीएमओ राजकुमार ईवनाती की कार्यप्रणाली और नपा के इंजीनियरों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नपा सीएमओ अक्सर कार्यालय से अनुपस्थित रहते है । और शिकायतों पर उचित ध्यान नहीं देते और न ही कोई कार्रवाई करते है। नपा इंजीनियरों द्वारा निर्माण कार्य का उचित निरीक्षण न करने के कारण ही घटिया निर्माण कार्य जारी है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार अधोसंरचना विकास के अंतर्गत जिन कार्यों का ठेका अर्णव कम्पनी को दिया गया है, उनमें गुणवत्ता की भारी कमी देखने को मिल रही है। आरोप यह भी लगाया गया है कि ठेकेदार, संबंधित कर्मचारियों और सत्तापक्ष से जुड़े लोगों की मिलीभगत के कारण मानकविहीन निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है।


कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मांग की है कि सभी वार्डों में किए गए निर्माण कार्यों—विशेष रूप से सड़कों, नालियों, पुलियाओं और अन्य विकास कार्यों—की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच करवाई जाए। साथ ही दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस का कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं हुई तो सरकारी धन का दुरुपयोग होगा और कुछ ही समय में नई बनी सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से संज्ञान लेकर जांच प्रक्रिया प्रारंभ करता है।
शहर में इस मामले को लेकर जनचर्चा तेज हो गई है और नागरिक प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।
ज्ञापन सौंपते समय कांग्रेस पार्षद संदीप बनाईत, चंदा देशभ्रतार,अशोक कोल्हे, प्रमोद बांबल, संजय राठौड़ , विलास डाबरे और अन्य उपस्थित थे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!