
मुकेश श्रीवास्तव को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मुकेश श्रीवास्तव को नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है । यह निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ विचार विमर्श के बाद दिया गया है । ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस एक प्रमुख सामाजिक संगठन है जो दुनिया भर में कायस्थ समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक उत्थान के लिए समर्पित है। इसके वर्तमान ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद है जो जेडीयू के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता भी है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की अनेकों शाखाएं देश और विदेशों में फैली हुई है यह संगठन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने का प्रयास करता है। समाज में ऐसे लोग जो वंचित हैं शोषित हैं इन लोगों की मदद में हमेशा प्रयासरत रहता है।
नवनियुक्त अध्यक्ष के नाम की घोषणा करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुकेश श्रीवास्तव जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और कायस्थ समाज के उत्थान के प्रति समर्पित है हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और भगवान चित्रगुप्त के वंशज एकजुट होकर समाज की प्रगति में योगदान देंगे।
जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों और जिला स्तर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।