A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

हरदोई। आज शाम शारदा नहर में एक महिला का शव नग्न अवस्था में बहता हुआ दिखाई दिया। पिहानी की तरफ से बहता हुआ आया ये शव टड़ियावां थाना इलाके में बहते हुए पहुंचा और फिर अहिरोरी तक बहता हुआ चला गया। घटना के वीडियो भी वायरल हुए लेकिन घंटों तक पुलिस ने कोई सुध नहीं ली। शव की हालत देख कर प्रथम दृष्ट्या ये अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद शव को फेंका गया। उसके शरीर पर भी खून के थक्के जमे नज़र आए। फिलहाल पुलिस शव कब्जे में लेकर महिला की शिनाख्त में जुटी हुई है, मृतका का पंचनामा भरा गया है।�

जानकारी के अनुसार टड़ियावां थाना क्षेत्र के हर्रई पुल के पास शारदा नहर में एक अज्ञात महिला का शव नग्न अवस्था में बहता हुआ देखा गया। जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना की जानकारी लोगों ने टड़ियावां पुलिस सहित एसपी हरदोई को भी फोन के जरिए दी, लेकिन करीब एक घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाना मुनासिब नहीं समझा।

बता दें कि बीते दिनों दो शव नहर में बहते हुए लोगों ने देखे थे। जिसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी उसके बाद भी पुलिस ने करीब 12 घंटे बीतने के बाद शव को अहिरोरी पुल के पास से निकाला था। जिसका भी पुलिस आज तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। अब पुलिस के लिए फिर से अज्ञात महिला का शव मिलना नई मुसीबत बन गया हैं। हालांकि महिला का शव नग्न अवस्था में बहता देख ग्रामीणों में चर्चा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर इसको नहर में फेंका गया है। महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा है और शिनाख्त के प्रयास में जुटी हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button