
बानसूर में प्रगतिशील प्रजापति समाज समिति के अध्यक्ष मोहरसिंह प्रजापत और कार्यकारिणी सदस्यों ने रामानंद प्रजापत एन्ड सन्स को सम्मानित किया। रामानंद प्रजापत ने बानसूर की धरती पर स्ट्राबेरी की फसल करके नवाचार किया है, साथ ही आम, बादाम, चीकू, इलायची जैसे कई प्रकार के पौधे लगाए हैं।

समिति ने रामानंद प्रजापत को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके इस नवाचार के लिए बधाई दी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मोहरसिंह प्रजापत ने कहा कि रामानंद प्रजापत की इस पहल से बानसूर के किसानों को प्रेरणा मिलेगी और कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।