A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

पर्यावरण का करें संरक्षण-शिवानी जैन एडवोकेट

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

पर्यावरण का करें संरक्षण-शिवानी जैन एडवोकेटआल ह्यूमन सेव एंड फॉरेंसिक फाउंडेशन डिस्टिक वूमेन चीफ शिवानी जैन एडवोकेट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का उतना ही महत्व है जितना मानव जीवन का। इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और पेड़ों की रक्षा वैसे ही करनी चाहिए जैसे हम अपने बच्चों की करते हैं। ऐसी वस्तुओं का प्रयोग कम से कम करें जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो। जैसे विषैली गैसें पर्यावरण में ना छोड़ें। प्लास्टिक का प्रयोग न करें। हमें जन आंदोलन की तरह इसे लेना होगा। हमें अपने अंत:करण से आवाज आनी चाहिए कि हमें पर्यावरण को बचाना है उसको संरक्षित करना है ताकि आने वाली पीढ़ी की रक्षा की जाए अर्थात हम उन्हें विरासत में क्या दें करके जाएंगे हमारा प्रयास यही होना चाहिए कि हम उन्हें विरासत में एक स्वच्छ वातावरण दें।

थिंक मानवाधिकार संगठन एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉ कंचन जैन ने कहा कि

मानव जीवन का अमूल्य अंग समझकर इसकी रक्षा करें। पेड़ जितने ज्यादा होंगे वातावरण उतना ही स्वच्छ, सुंदर, शांत होगा। आइये पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें।

मां सरस्वती शिक्षा समिति के प्रबंधक डॉ एच सी विपिन कुमार जैन, संरक्षक आलोक मित्तल एडवोकेट, ज्ञानेंद्र चौधरी एडवोकेट, डॉ एच सी राजेंद्र कुमार जैन, डॉ अमित गुप्ता, शार्क फाउंडेशन की तहसील प्रभारी डॉ एच सी अंजू लता जैन, बीना एडवोकेट आदि ने कहा कि हम सभी दिन प्रतिदिन पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं, जिसके परिणाम भविष्य में घातक हो सकते हैं।

Related Articles

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्यावरण के संरक्षण को बहुत महत्त्व दिया गया है। यहाँ मानव जीवन को हमेशा मूर्त या अमूर्त रूप में पृथ्वी, जल, वायु, आकाश, सूर्य, चन्द्र, नदी, वृक्ष एवं पशु-पक्षी आदि के साहचर्य में ही देखा गया है। पर्यावरण शब्द का अर्थ है हमारे चारों ओर का वातावरण। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें तथा उसे जीवन के अनुकूल बनाए रखें।

शिवानी जैन एडवोकेट

डिस्ट्रिक्ट वूमेन चीफ

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!