

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में पटेल कॉलोनी स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर तहसील स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला समन्वयक हीरालाल पाटीदार एवं उप झोंन प्रतिनिधि डॉ.धन्नालाल पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में गुरुदेव, माताजी मां गायत्री का पुजन कर समन्वय समिति के पुनर्गठन पर चर्चा की गई।बैठक में तहसील समन्वयक गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि गायत्री परिवार के चिंतन को जन-जन तक पहुंचने के लिए हर तीन वर्ष मे तहसील संगठन में समिति का पुनर्गठन किया जाता है। इस अवसर पर सर्वानुमति से गायत्री परिजनों की उपस्थिति में तहसील समन्वयक सहदेव पाटीदार, सह समन्वयक पदम सिंह वास्केल, मंडल विस्तार प्रभारी भेरूसिंह वास्केल, नारी जागरण प्रभारी वंदना पाटीदार, साधना स्वाध्याय प्रभारी डा. धन्नालाल पाटीदार, पर्यावरण संरक्षण प्रभारी राकेश व्यास, शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला प्रभारी बादल भालके, स्वावलंबन शिक्षण प्रभारी योगेश मालविया, कुरीति ,व्यसन मुक्ति प्रभारी तुकाराम मंडलोई, स्वास्थ्य आंदोलन प्रभारी प्रवीण पाटीदार, आओ गड़े संस्कारवान पीढ़ी प्रभारी रंजना भालके, युवा जोड़ो प्रभारी प्रेम सिंह, युग साहित्य विस्तार प्रभारी सागर सिंह मंडलोई, जिला समन्वय समिति सदस्य प्रताप सिंह अंचल को सर्वानुमति से मनोनीत किया गया।समस्त पदाधिकारियों को तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया तथा गायत्री परिवार के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की शपथ दिलाई गई।