

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे गंभीर हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेरपुर कस्बा निवासी 24 वर्षीय सत्यम सिंह पुत्र बालकृष्ण सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सत्यम सिंह सोमवार रात करीब 8 बजे घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। देर रात फैक्ट्री एरिया स्थित रिमझिम इस्पात मिल मोड़ के पास वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।