A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी जिला के कांग्रेस नेता (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री) की baleno कार में 105 लीटर अंग्रेजी शराब कोतवाली पुलिस ने जब्त

Breaking News: डिंडोरी जिला के कांग्रेस नेता (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री) की baleno कार में 105 लीटर अंग्रेजी शराब कोतवाली पुलिस ने जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार,बजाग के बताए जा रहे कांग्रेस नेता,देर रात कोतवाली पुलिस ने की कारवाई,जिले में बढ़ी राजनैतिक हलचल।

पूरी खबर पढ़े :- कांग्रेस नेता की कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ाई

: मप्र के आदिवासी जिला डिंडोरी में कोतवाली पुलिस ने देर रात कारवाई करते हुए एक बलेनो कार से 105 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की हैं। इस कार की नेम प्लेट में नंबर MP 20 CL 8508 जिसमें जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ लिखा हुआ है और पंजे का निशान हैं। कार में सवार तीन लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

डिंडोरी कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने जानकारी देते हुए बताया है कि देर रात अमरपुर मार्ग पर मॉर्डन स्कूल के पीछे एक नीले रंग की कार संदिग्ध हालत में मिली जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे। पुलिस की पतासाजी में लोगों ने अपना नाम क्रमशः मनीष तिवारी निवासी देवरा तिराहा, अश्विनी मानिकपुरी निवासी बिजोरा और राजू लाल यादव निवासी बिजोरा बताया। कार में अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में रखी हुई थी शराब का बाजार मूल्य 67650 रु और कार की बाजार कीमत लगभग 6 लाख रु है।

Related Articles

कार को जब्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कारवाई की गई हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!