A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अंबेडकर नगर बसपा के गढ़ में जीत का परचम लहराने को बेताब भाजपा, दलबदल कर शामिल हुए नेता को दिया टिकट

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar Lok Sabha Election 2024 Date, Candidate Name: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे तमाम राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान करना भी शुरू कर दिया है। BJP ने हाल ही में अपनी पहली लिस्ट में 195 कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान किया है।भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक अंबेडकरनगर महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए रितेश पांडेय पर अंबेडकरनगर से दांव लगाया गया है।

 

अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के द्वारा 29 सितंबर 1995 को बनाया गया था। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट कभी बसपा सुप्रीमो मायावती का गढ़ माना जाता था। मायावती यहां से सांसद भी रह चुकी हैं। इसके बाद 2014 में मोदी लहर में भाजपा ने यहां अपनी जमीन तैयार की और पहली बार जीत दर्ज की।

 

Related Articles

अंबेडकरनगर की सभी सीटों पर हारी थी BJP

 

2014 में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव आते-आते कहानी बदल गई। इस चुनाव में बसपा और सपा गठबंधन के तहत अंबेडकरनगर सीट बसपा के खाते में गई और रितेश पांडेय यहां से बसपा सांसद बने। इसके बाद आए 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी अंबेडकरनगर से भाजपा को निराशा ही हाथ लगी थी। पूरे प्रदेश में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भाजपा को अंबेडकरनगर जिले की सभी 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। समाजवादी पार्टी ने अकबरपुर, अलापुर, जलालपुर, कटेहरी और टांडा सभी विधानसभा सीटों पर परचम लहराया था।

 

सपा ने दिया लालजी वर्मा को मौका

 

अम्बेडकर नगर से सपा ने लालजी वर्मा (Lalji Verma) को लोकसभा का टिकट दिया है। सपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। 16 प्रत्याशियों की लिस्ट में लालजी वर्मा का नाम भी शामिल था। लालजी वर्मा कुर्मी बिरादरी के बड़े नेता माने जाते हैं. वहीं, भाजपा ने रितेश पांडेय को अंबेडकरनगर से चुनाव मैदान में उतारा है।

 

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम

 

2019 के लोकसभा चुनाव में BSP उम्मीदवार रितेश पांडे ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 5.64 लाख वोट मिले थे। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के मुकुट बिहारी को 4.68 लाख वोटों से संतोष करना पड़ा था। रितेश ने मुकुट को 95,880 वोटों से हराया था। हालांकि, इस बार के चुनाव में रितेश पांडे ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।अंबेडकरनगर में आती हैं इतनी विधानसभाएं

 

2011 की जनगणना के मुताबिक, अंबेडकरनगर की आबादी 2,397,888 है। इनमें महिलाओं की संख्या 1,185,478 और पुरुषों की संख्या 1,212,410 है। यहां प्रति 1000 पुरुषों पर 978 महिलाएं हैं। 2011 की जनगणना में यहां की औसत साक्षरता दर 72.23 फीसदी थी। पुरुषों की साक्षरता दर 81.66 प्रतिशत जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 62.66 प्रतिशत है। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 1,718,774 है। इसमें महिला मतदाता 795,143 और पुरुष मतदाता की संख्या 923,552 है। अंबेडकरनगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर, कटेहरी,टांडा, जलालपुर और गोशाईंगज विधानसभा आती हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!