

थाना नकुड़ में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक…
महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 एवं राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के अंतर्गत थाना नकुड़ पुलिस द्वारा कस्बा नकुड़ बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम की महिला उपनिरीक्षक माधुरी शर्मा एवं महिला उपनिरीक्षक कोमल पंवार ने बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, बाल कल्याण योजनाएं आदि की जानकारी दी गई। साथ ही बाल मजदूरी न करने, गुड टच-बैड टच की पहचान तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
मोहम्मद अली मिर्ज़ा