A2Z सभी खबर सभी जिले की

जैसलमेर पहुंचने पर शेखावत का किया भव्य स्वागत

होली रसिया फागोत्सव में भजन मण्डली के साथ गाए होली के गीत
जैसलमेर पहुंचने पर शेखावत का किया भव्य स्वागत

– मन्दिर पैलेस पहुंचकर पूर्व विधायक हुकम सिंह के निधन पर जताया शोक

संवाददाता : कोजराज परिहार / जैसलमेर।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र सिंह शेखावत का गुरुवार को दिल्ली से जैसलमेर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोकरण विधायक महन्त प्रतापपुरी महाराज के नेतृत्व में भव्य अगवानी और स्वागत सत्कार किया गया। महन्त बाल भारती भी साथ रहे। शेखावत सैन धर्मशाला में फागोत्सव में भी शामिल हुए। होली रसिया फागोत्सव में भजन मण्डली के साथ गाए होली के गीत गाए।

Related Articles

शेखावत जैसलमेर एयरपोर्ट से सीधा मन्दिर पैलेस पहुंचे, यहां उन्होंने जैसलमेर के प्रथम ज़िला प्रमुख रहे पूर्व महाराजा स्वर्गीय हुकम सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। हुकम सिंह जी विधायक भी रहे, उन्होंने जैसलमेर के विकास में अहम योगदान दिया। उनके आकस्मिक निधन पर केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना जताई और परिजनों को सांत्वना दी। क्षेत्रीय विधायक महंत प्रतापपुरी महाराज भी इस मौके पर मौजूद रहे।

*पोकरण, फलोदी प्रवास कार्यक्रम आज*
शेखावत पोकरण और फलोदी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। वह सबसे पहले सुबह 8 बजे पोकरण विधानसभा क्षेत्र में भगवान श्री गणेश जी महाराज के दर्शन और पूजन करेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे जेटी गेस्ट हाउस जोधपुर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन *नामोत्सव* में भाग लेंगे। इसके बाद प्रमुख बाजार में सघन जनसंपर्क करेंगे। फलोदी विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 4 बजे आदर्श नगर फलोदी संघ कार्यालय के पीछे भाजपा जोधपुर देहात उतर जिला के होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां भजन गायक बबलू व्यास होली गायन प्रस्तुत करेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!