A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

अंश निर्धारण की त्रुटियों को दूर करें लेखपाल: उपजिलाधिकारी

कांठ के उपजिलाधिकारी ने विशेष अभियान के लिए जारी किया 35 गांवों का रोस्टर

रिपोर्ट: पंकज कुमार

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)

राजस्व परिषद के निर्देश पर पिछले दिनों रियल टाइम खतौनियों बनाने के दौरान भूमि अंश निर्धारण के कार्य में हुई गलतियों/त्रुटियों को विशेष अभियान चलाकर दुरूस्त करने के निर्देश उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार सिंह ने तहसील के लेखपालों को दिए हैं।

Related Articles

    35 गांवों का जारी रोस्टर। 👆

उपजिलाधिकारी ने इस संबंध में 20 जून 2024 से लेकर 28 जून 2024 तक रोस्टर के हिसाब से गांव-गांव पहुंचकर अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को सार्वजनिक रूप से ग्रामीणों के समक्ष सही करने के लिए कहा है। उन्होंने इस विशेष अभियान के लिए पूरा रोस्टर तैयार कराकर प्रतिदिन के हिसाब से लेखपालों की ड्यूटियां भी लगवाई हैं। पहले चरण में अंश निर्धारण की त्रुटियां दुरूस्त करने के लिए तहसील क्षेत्र के 35 गांव को चिन्हित किया गया है। यह निर्णय उपजिलाधिकारी ने जनसुनवाई और संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान बार-बार किसानों की ओर से की जा रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए लिया है। उन्होंने अंश निर्धारण त्रुटियों को दुरूस्त करने के लिए लगाए गए लेखपालों को इस कार्य में कतई भी लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए हैं।

 

Show More
Back to top button