A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सियार के हमले में वृद्धा गंभीर, वन विभाग कर रहा पकडने की जद्दोजहद

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

सरीला हमीरपुर। क्षेत्र के खेड़ाशिलजीत गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पागल सियार ने खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला पर अचानक हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

खेड़ाशिलजीत निवासी कुपजा रानी उम्र 65 अपने निजी ट्यूबवेल पर जानवरों के लिए हरियाली काट रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए एक सियार ने उन पर हमला बोल दिया। सियार ने महिला के दोनों हाथों में बुरी तरह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह सियार को भगाया और घायल महिला को बचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Related Articles

घायल महिला के भतीजे कल्लू श्रीवास ने बताया कि सियार पागल प्रतीत हो रहा था और बेहद आक्रामक था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से सियार को पकड़ने की मांग की है। घायल कुपजा रानी को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं इस संबंध में जब डिप्टी रेन्जर सरीला सुरजीत से बात की तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, सियार को पकड़ने के लिए मौके पर टीम भेजी गई है, जाल लगाया जा रहा है।

 

 

Show More
Back to top button