

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,,(अखंड भारत न्यूज़)
बरोरा:बाघमारा विधानसभा के बरोरा पंचायत के कई युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया. युवाओं ने यह कदम बाघमारा विधायक पर आस्था व्यक्त करते हुए उठाया। विधायक शत्रुधन महतो ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में युवाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। भाजपा नेताओं ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से निराश होकर युवा अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों पर भरोसा जता रहे हैं.मौके पर बरोरा मुखिया प्रतिनिधि देवानंद साव,छोटू चौहान उर्फ़ पंकज, अवधेश चौहान, अजित कुमार, विक्की कुमार,चंदन कुमार, सुरेश भूइंया, प्रभाष कुमार,संतोष कुमार, राकेश कुमार,मोहित कुमार, विकास कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे