

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। सम्यक अभियान महिला संगठन प्रदेश समन्वयक कनुप्रिया सत्तन द्वारा नपा नेता प्रतिपक्ष पार्षद श्रीमती लक्ष्मी जाट मनावर जिला धार को सम्यक अभियान द्वारा संचालित चार वर्षीय इंदिरा ज्योति अभियान को सफल बनाने हेतु सम्यक अभियान के महिला संगठन की धार जिला समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया है। महिला संगठन प्रदेश समन्वयक कनुप्रिया सत्तन ने कहा कि श्रीमती जाट जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर अभियान को सफल बनाने में कामयाब होंगे। श्री भास्कर राव रोकड़े ( गुरुदेव ) के नेतृत्व में संचालित सम्यक अभियान से मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जन स्वीकार्यता प्राप्त होने के साथ साथ कांग्रेस संगठन में मजबूती आयेगी तथा पार्टी के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ नवक्रांति की ओर अग्रसर होंगे। श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यों और विचारों को लोगों और विशेष रूप से युवाओं तक पहुंचाना अत्यंत अनिवार्य है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि सम्यक अभियान द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएं। उसके पश्चात् म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा को सम्यक अभियान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करने के साथ ही प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सम्यक अभियान के कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान दे। इंदिरा ज्योति अभियान के आयोजनों की सफलता सुनिश्चित करने हेतु म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय प्रदेश आयोजन समिति भी गठित की है। सम्यक अभियान द्वारा महिलाओं को राजनैतिक प्रशिक्षण देने हेतु “गुरुदेव की पाठशाला” संचालित है।
सम्यक अभियान महिला संगठन ने प्रतिवर्ष 24 जनवरी को “भारतीय सशक्त महिला दिवस” आयोजित करने का निर्णय लिया है। क्योंकि 24 जनवरी 1966 को विश्व नेत्री बनकर कीर्तिमान स्थापित करने वाली श्रीमती इंदिरा गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। श्रीमती लक्ष्मी जाट की नियुक्ति पर कांग्रेस में हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी तथा सम्यक अभियान महिला संगठन प्रदेश समन्वयक कनुप्रिया सत्तन का आभार व्यक्त किया।