A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :शैक्षिक नवाचारों के लिए दो शिक्षक सम्मानित 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। “अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम, लखनऊ” के अंतर्गत पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन को किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए 220 से अधिक शिक्षकों, साहित्यकारों, लेखकों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया

सम्मान समारोह कस्बे के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) सिलौली मौदहा क्षेत्र के शिक्षक एवं साहित्य प्रेमी आशीष कुमार एवं हरिमोहन गुप्ता को उनके नवाचार तथा हिन्दी काव्य और कहानी लेखन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए ब्लॉक मौदहा के खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, ज्ञान और संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन ही एक सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!