

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्टर
सुमेरपुर हमीरपुर । महिला को घर में घुसकर गोली मारने वाले अधेड़ को पुलिस ने घर से गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को तमंचे के साथ जेल भेज दिया।
थानाक्षेत्र के ग्राम धुंधपुर में बुधवार को तड़के 5:30 बजे पशुबाड़े में कार्य करते समय महिला को बुरी नीयत से गांव निवासी अर्जुन निषाद ने दबोचने का प्रयास किया था। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर उसने तमंचे से महिला को गोली मार दी थी। गोली महिला के कंधे को भेदते हुए पार कर गई थी।गोली की आवाज सुनकर महिला के सास एवं देवरानी दौड़कर आई और आरोपी को दबोच कर साड़ी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी को तमंचे के साथ हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने इसको तमंचे के साथ न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष का दावा है कि आरोपी को धुंधपुर तिराहा के कैथी मार्ग से दबोच कर जेल भेजा गया है। यह दावा किसी के गले नहीं उतर रहा है। क्योंकि उसे महिला के पशुबाड़े से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था।