A2Z सभी खबर सभी जिले की

केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन

 

नीमच।शुक्रवार को केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल प्रांगण नीमच में 10 वे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय के कमान्डेंट वेद प्रकाश, आशीष भटनागर, उप कमान्डेंट राम अवतार मीणा,जिला न्यायाधीश श्रीमान् कुलदीप जैन, जिला आयुष विभाग से आनन्द शर्मा योगाचार्य डा. विवेक शर्मा हरिश वैरागी मंगल शर्मा मनोज कुमार गौड़ ,अनिल परमार, मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक, अधीनस्थ अधिकारी, जवान एवं जवानों के परिवारिक सदस्य भी शामिल हुए। योग दिवस के अवसर पर वेद प्रकाश कमान्डेंट सीटीसी ने अपने सम्बोधन में बताया योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य है, विचार, संयम और पूर्ति प्रदान करने वाला तथा स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी प्रदान करने वाला है। यह केवल व्यायाम के बारे में नहीं हैं, अपितु अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में भी है। हमारी बदलती जीवन-शैली में यह चेतना बनकर हमें जलवायु परिवर्तन प्रतिकुल वातावरण से निपटने में मदद करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है तथा उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। सभी से अपील भी कि जहाँ भी मौका मिले समय निकालकर योग करना चाहिए।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान सभी रिजर्व पुलिस जवानों ने योग अभ्यास किया ।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!