A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

“मुंग ऊपज खरीदी केन्द्र मनावर में शुरू करने तथा पर्याप्त मात्रा में खाद आपूर्ति की गई मांग”

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

Related Articles


मनावर। (जिला धार) क्षेत्र में अनेक किसानो के द्वारा गर्मी के सीजन में मुंग की फसल बोई गई थी। शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर मुंग की खरीदी की जाना है।

मुंग खरीदी केन्द्र धामनोद में स्थापित किया गया हैं। पिछले वर्ष भी वही पर था। जिससे मनावर क्षेत्र के किसानो को धामनोद मुंग लेकर जाना पड़ता है। मुंग खरीदी केन्द्र धामनोद की मनावर से दूरी अत्यधिक होने के कारण किसानो को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसानो की समस्याओं की ध्यान में रखते हुए मुंग खरीदी केन्द्र मनावर में ही प्रारंभ करने की मांग की गई।

“खाद की कमी से किसान परेशान”

वर्तमान सीजन में किसानो को खाद की अत्यंन्त आवश्यकता हैं,परन्तु लगभग सभी सहकारी संस्थाओं में खाद की कमी के कारण किसानो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

विशेषत युरिया एवं डी.ए.पी. की भारी कमी है। भारतीय किसान संघ के सर्वे अनुसार क्षेत्र के संस्थानो में खाद की भारी कमी हैं।

भारतीय किसान संघ के तहसीत अध्यक्ष वासुदेव पाटीदार, तहसील मंत्री रघुवीर पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में सोसायटी/संस्था में किसानो की फसल हेतु निम्नानुसार खाद की आवश्यकता हैं।

संस्था सदस्यसं. डीएपी युरिया इफको
सिंघाना   1660   300   500   150
लंगुर       1265   150   200   100
बालीपुर   1400   050   300   050
देवला      0890   080   100   090
करोली।   0900   050   100   050
अजंदा     0768   100   150   100
खंडलाई   1800  015    200   100

टन खाद की इन संस्थाओं में उपरोक्तानुसार उल्लेखित मात्रा में आवश्यकता होने से यथाशीघ्र उपलब्ध करवाई जावें। तथा इसी तरह अन्य संस्थाओं में भी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जावें।

किसानो की उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने सम्बंधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिया गया तथा मुंग खरीदी केंद्र तथा आवश्यकता अनुसार पर्याप्त खाद आपूर्ति की मांग की गई। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी, किसान उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल पाटीदार ने दी।

Back to top button
error: Content is protected !!