

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के अंतर्गत आज दौसा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉक संयोजक, शक्ति-केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन दौसा नगर के डांक बंगले पर किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि इस बैठक में मुख्य अतिथि एवं मार्गदर्शक के रूप में पधारे–विधायक कैलाश वर्मा,वेद प्रकाश पटेल,SIR प्रभारी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी रेला ,भाजपा दौसा विधानसभा प्रत्याशी जगमोहन मीणा जी, श्रीमती नीलम गुर्जर ,डॉ. रतन तिवारी ,भूपेन्द्र सिंह राजपूत,रामलाल शर्मा (सैंथल मंडल) रामप्रसाद गुर्जर (कुंडल मंडल), नरसी मीणा जी (नागल मंडल), मंजू सैनी (लवाना मंडल) नवीन शर्मा, राजेश तिवारी, मंजू लता जाटव, सुमित्रा चौधरी, रतीश खारवाल, ऋषि राम मीणा, रिकी पोंटिंग, शिव शर्मा, रामप्रसाद गुर्जर, दिनेश सैनी, जगदीश गुर्जर, बनवारी बड़ागांव आदि उपस्थित रहे।
बैठक में विशेष रूप से यह आह्वान किया गया कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में वास्तविक, पुराने एवं योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में सम्मिलित करवाने तथा फर्जी, मृत या दोहराए गए नामों को हटवाने के कार्य में सक्रिय भूमिका निभाए।