A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024देश

लाहौर में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की गोली मारकर हत्या, इसी ने जेल में किया था सरबजीत का मर्डर

Amir Sarfaraz Sarabjit Singh: मौत की सजा पाए दो पाकिस्तानी कैदियों अमीर सरफराज और मुदस्सर ने 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में 49 वर्षीय सरबजीत सिंह पर ईंटों, नुकीली धातुओं, लोहे की छड़ों और ब्लेड से हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

लाहौर. अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञान हमलावरों ने सरफराज को एक के बाद एक कई गोलियां मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. अमीर सरफराज को आतंकवादी संगठन लश्कर के सरगना हाफिज सईद का करीबी माना जाता है. यह वही शख्स है, जिसने भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की उस वक्त हत्या कर दी थी, जब वे लाहौर की कोट लखपत जेल में कैद थे.

2013 में लाहौर जेल में कैद सरबजीत को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर मार दिया गया था. दिसंबर 2018 में, एक पाकिस्तानी अदालत ने सरबजीत सिंह की हत्या के मामले में दो प्रमुख संदिग्धों – अमीर सरफराज उर्फ ​​तांबा और मुदस्सर – को उनके खिलाफ “सबूतों की कमी” का हवाला देते हुए बरी कर दिया था.

सभी गवाहों के मुकर जाने के बाद लाहौर सेशन कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाया था. उस वक्त एक अधिकारी ने कहा था, “अदालत में दोनों संदिग्धों के खिलाफ एक भी गवाह ने गवाही नहीं दी. अदालत ने उनके खिलाफ सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया.”

Related Articles

मौत की सजा पाए दो पाकिस्तानी कैदियों अमीर और मुदस्सर ने 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में 49 वर्षीय सरबजीत सिंह पर ईंटों, नुकीली धातुओं, लोहे की छड़ों और ब्लेड से हमला किया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी.

Show More
Back to top button