A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

करंट से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को भेजा जेल

करंट से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को भेजा जेल

लालगंज, प्रतापगढ़। विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत को लेकर पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर गड़रियन का पुरवा गांव निवासी प्रमोद वर्मा की पत्नी ललिता देवी 38 बीते शनिवार की सुबह शौच के लिए गयी थी। यहां गांव निवासी अनवर के खेत में लगाये गये बाड़ के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी थी। मामले में मृतका के पति प्रमोद वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित अनवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Show More
Back to top button