

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। शुक्रवार के देश के पहले गृह मंत्री और देशी रियासतों को भारत संघ में मिलाने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई जाएगी।
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर देश की एकता और अखण्डता को मजबूत करने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा इतना ही नहीं प्राथमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी और अन्य ज्ञान वर्धन करने वाले कार्यक्रम जैसे वाद विवाद, निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।