A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रिश्वत लेने के आरोप में फार्मासिस्ट का ट्रांसफर

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। बीते दिन अस्पताल में फार्मासिस्ट का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद की गई विभागीय जांच के बाद फार्मासिस्ट को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया गया है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीना द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को विभागीय जांच के लिए दो सदस्यीय जाँच समिति गठित कर जांच के आदेश दिए गए थे।

जॉच समिति द्वारा प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली, हमीरपुर जाकर जॉच की गयी जिसमें सुमित कुमार, फार्मासिस्ट प्रा०स्वा० केन्द्र गहरौली द्वारा सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में पैसे के लेनदेन की पुष्टि की गयी जिसके चलते फार्मासिस्ट सुमित कुमार का स्थानांतरण कर दिया गया है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!