देशमध्यप्रदेश

कटनी/ सौम्या राँधेलिया की पुनर्नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं

सौम्या राँधेलिया पुनः बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता

राँधेलिया पुनः बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता
कटनी/भारतीय युवा कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राँधेलिया को उनके संगठनात्मक कार्य, सक्रिय सहभागिता एवं निरंतर समर्पण को देखते हुए पुनः भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी एवं रोशनी जयसवाल द्वारा की गई। नेतृत्व ने सौम्या राँधेलिया के कार्यों की सराहना करते हुए उन पर पुनः विश्वास जताया है।
सौम्या राँधेलिया की पुनर्नियुक्ति पर कटनी जिले सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं तथा आशा जताई है कि वे भविष्य में भी संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाती रहेंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!